|| Bhagavad Gita ||
The twelfth chapter, 'Bhakti Yoga', is the heart of the Gita — the shortest chapter (only 20 verses) yet the sweetest. Arjuna asks: who is better — those who worship the personal (saguna) God, or those who worship the formless (nirguna) Brahman? Krishna replies that both reach the goal, but the path of the formless is harder for embodied beings; loving devotion to the personal form is therefore easier and superior. He then gives a beautiful ladder of practice — fix your mind on Me; if you cannot, take up practice; if not that, work for Me; and if even that fails, renounce the fruit of action. The closing verses (13-20) are the timeless portrait of the 'dear devotee' — free from hatred, friendly, compassionate, without ego, even in joy and sorrow, content and steady of mind.
गीता का बारहवाँ अध्याय 'भक्तियोग' पूरी गीता का हृदय है और सबसे छोटा (केवल 20 श्लोक) पर सबसे मधुर अध्याय है। अर्जुन पूछता है — सगुण (साकार) भगवान को भजने वाले श्रेष्ठ हैं या निर्गुण (निराकार) ब्रह्म को? श्रीकृष्ण उत्तर देते हैं कि दोनों लक्ष्य तक पहुँचते हैं, पर निराकार का मार्ग देहधारियों के लिए कठिन है; इसलिए सगुण भक्ति सहज और श्रेष्ठ है। फिर वे साधना की एक सुन्दर सीढ़ी बताते हैं — मन मुझमें लगाओ; न हो सके तो अभ्यास करो; वह न हो तो मेरे लिए कर्म करो; वह भी न हो तो कर्मफल का त्याग कर दो। अध्याय का अन्तिम भाग (13-20) उस 'प्रिय भक्त' के गुणों का अमर वर्णन है — अद्वेष्टा, मैत्र, करुण, निर्मम, निरहंकार, समदुःख-सुख, संतुष्ट, स्थिरबुद्धि।
20 verses in total
Arjuna said: Of those devotees who, ever steadfast, worship You, and those who worship the imperishable, the unmanifest — which are the better knowers of yoga?
अर्जुन बोले: जो भक्त निरन्तर आपके (सगुण) भजन-ध्यान में लगे रहकर आपकी उपासना करते हैं, और जो केवल अविनाशी, अव्यक्त (निराकार) ब्रह्म को भजते हैं — इन दोनों में श्रेष्ठ योगवेत्ता कौन है?
The Blessed Lord said: Those who fix their mind on Me and, ever steadfast, worship Me with supreme faith — them I regard as the most perfect in yoga.
श्री भगवान बोले: मुझमें मन लगाकर, निरन्तर युक्त रहकर, परम श्रद्धा से जो मुझ (सगुण) परमेश्वर की उपासना करते हैं — वे मेरे मत में सबसे श्रेष्ठ योगी हैं।
But those who worship the Imperishable — the indefinable, unmanifest, all-pervading, inconceivable, unchanging, immovable and eternal — restraining the senses, even-minded everywhere and devoted to the welfare of all beings, they too attain Me. Yet greater is the toil of those whose minds are set on the unmanifest, for the unmanifest goal is hard for the embodied to reach.
किन्तु जो इन्द्रियों को वश में करके, सर्वत्र समबुद्धि रखते हुए, उस अनिर्वचनीय, अव्यक्त, सर्वव्यापी, अचिन्त्य, अचल और नित्य ब्रह्म की उपासना करते हैं — वे सब प्राणियों के हित में लगे रहकर मुझे ही प्राप्त होते हैं। पर अव्यक्त में लगे चित्त वालों का परिश्रम अधिक है, क्योंकि देहधारियों के लिए अव्यक्त की गति कठिनाई से प्राप्त होती है।
But those who, dedicating all actions to Me, intent on Me, worship Me with undivided devotion, meditating on Me — for them, O Partha, whose minds are absorbed in Me, I quickly become the deliverer from the ocean of death and rebirth.
किन्तु जो मेरे परायण भक्त सब कर्म मुझे अर्पित करके, अनन्य भक्ति से मेरा ध्यान करते हुए उपासना करते हैं — हे पार्थ! मुझमें चित्त लगाने वाले उन भक्तों का मैं शीघ्र ही मृत्युरूप संसार-सागर से उद्धार कर देता हूँ।
Fix your mind on Me alone, place your intellect in Me; thereafter you shall dwell in Me alone — of this there is no doubt.
मुझमें ही मन लगा और मुझमें ही बुद्धि स्थिर कर; इसके बाद तू मुझमें ही निवास करेगा — इसमें कोई संशय नहीं।
If you cannot fix your mind steadily on Me, then seek to reach Me through the yoga of practice, O Dhananjaya.
यदि तू मन को मुझमें स्थिर करने में असमर्थ है, तो हे धनंजय! अभ्यास-योग के द्वारा मुझे पाने की इच्छा कर।
If you are unable even to practise, be intent on working for Me; even by doing actions for My sake, you will attain perfection.
यदि अभ्यास में भी असमर्थ है, तो केवल मेरे लिए कर्म करने में लग जा; इस प्रकार मेरे लिए कर्म करते हुए भी तू सिद्धि (मेरी प्राप्ति) पा लेगा।
But if you are unable to do even this, then, taking refuge in Me, self-controlled, renounce the fruit of all actions.
यदि मेरे आश्रित होकर यह भी करने में असमर्थ है, तो मन को वश में करके सब कर्मों के फल का त्याग कर दे।
Better than mere practice is knowledge; better than knowledge is meditation; and better than meditation is the renunciation of the fruit of action — for from such renunciation peace immediately follows.
(मर्म जाने बिना किये) अभ्यास से ज्ञान श्रेष्ठ है, ज्ञान से ध्यान श्रेष्ठ है, और ध्यान से भी कर्मफल का त्याग श्रेष्ठ है — क्योंकि त्याग से तुरन्त परम शान्ति मिलती है।
One who hates no being, is friendly and compassionate, free from possessiveness and ego, even in pain and pleasure, forgiving; ever content, self-controlled, firm in resolve, with mind and intellect dedicated to Me — such a devotee is dear to Me.
जो किसी प्राणी से द्वेष नहीं करता, सबका मित्र और दयालु है, ममता-अहंकार से रहित, सुख-दुःख में सम और क्षमाशील है; जो सदा संतुष्ट, संयमी, दृढ़ निश्चय वाला तथा मुझमें मन-बुद्धि अर्पित किये हुए है — ऐसा मेरा भक्त मुझे प्रिय है।
One by whom the world is not disturbed, and who is not disturbed by the world, who is free from joy, envy, fear and anxiety — he is dear to Me.
जिससे किसी को उद्वेग नहीं होता और जो स्वयं भी किसी से उद्विग्न नहीं होता, तथा जो हर्ष, ईर्ष्या, भय और उद्वेग से मुक्त है — वह भक्त मुझे प्रिय है।
One who is free from wants, pure, capable, indifferent, untroubled, and who has given up all selfish undertakings — such a devotee is dear to Me.
जो आकांक्षा-रहित, बाहर-भीतर से शुद्ध, कुशल (दक्ष), पक्षपात-रहित और चिन्ता-रहित है, तथा सब (सकाम) आरम्भों का त्यागी है — ऐसा मेरा भक्त मुझे प्रिय है।
One who neither rejoices nor hates, neither grieves nor desires, who has renounced both good and evil — such a devotee is dear to Me.
जो न हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है, तथा जो शुभ-अशुभ दोनों का (फल) त्याग कर देता है — ऐसा भक्तिमान पुरुष मुझे प्रिय है।
Alike toward foe and friend, in honour and dishonour, in cold and heat, in pleasure and pain, free from attachment; regarding blame and praise as equal, restrained in speech, content with whatever comes, without fixed abode, steady in mind — such a devotee is dear to Me.
जो शत्रु-मित्र में, मान-अपमान में, सर्दी-गर्मी और सुख-दुःख में सम है, आसक्ति-रहित है; जो निन्दा-स्तुति को समान मानता है, मननशील है, जो भी मिल जाए उसमें संतुष्ट है, घर-स्थान में ममता-रहित और स्थिरबुद्धि है — ऐसा भक्तिमान पुरुष मुझे प्रिय है।
But those devotees who, full of faith and holding Me as the supreme goal, follow this nectar of dharma as declared — they are exceedingly dear to Me.
किन्तु जो श्रद्धालु भक्त मेरे परायण होकर इस ऊपर बताये धर्ममय अमृत का निष्काम प्रेम से सेवन करते हैं, वे मुझे अत्यन्त ही प्रिय हैं।